Mansa Musa - ( दुनिया का सबसे अमीर आदमी )HINDI

दुनिया का सबसे अमीर आदमी --     
         अगर आज हम दुनिया के सबसे अमीर आदमी की बात करे तो हमारे दिमाग में सिर्फ जेफ्फ बेज़ोस, बिल गेट्स, वारेन बफ्फेट आदि और लोगोंके नाम आते है, लेकिन इतिहास में एक ऐसा आदमी भी रहा हे जिसकी दौलत इन सब से कई ज्यादा हे | उसकी दौलत का हिसाब लगा पाना मुश्किल है |
         हम बात कर रहे हे अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति की जिसका नाम जिसका नाम मनसा मूसा प्रथम है | जिसका असली नाम नाम मूसा कीटा प्रथम था ,लेकिन तख़्त पर बेटने के बाद इनका नाम मानसा मूसा कहलाया |मनसा का मतलब बादशाह होता है | 
 
MANSA MUSA I


        आपको बता दे की यह वह समय था जब सोने की मांग आपने चरम सीमा पर थी | उस समय मूसा तकरीबन आदि दुनिया में व्यापर करता था |  मनसा मूसा के बारे में एक बात यह भी हे की वह टिम्बकटू के राजा थे और मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत की थी जब वह खनीज पदार्थो खासकर सोने के बहुत बड़े भंडारे का मालिक हुआ करता था |
             अगर रिपोर्ट्स की माने तो मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी की इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता | आज के सेनेगल, मॉरिटानिया, गिनिया, गाम्बिया, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया और भी उस समय मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे |
        मूसा ने कई मस्जिदों का निर्माण भी कराया था जिनमे से कई आज भी मौजूद है | वैसे तो मूसा की पत्नियों के बारे में इतिहास में ज्यादा कुछ लिखा हुआ नहीं हे और 14वीं शताब्दी में एक से ज्यादा पत्निया रखना आम बात थी| इतिहास में मूसा की पत्नी का नाम इनारी कुनाटे लिखा हुआ है |

       मानसा मुआ की अमीरी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हे की मनी मैगज़ीन में इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति इन्ही शब्दों से इनका परिचय शुरू होता है | मूसा की दौलत का हिसाब लगा पाना आज के समय में मुश्किल है,  फिर भी रिपोर्ट्स की माने तो तकरीबन 400 बिलियन अमेरीकी डॉलर थी अगर इनको रुपयों में बदले तो लगभग 27 लाख करोड़ होते है, अगर आज के समय के सबसे अमीर आदमी की बात करे तो उनका नाम जेफ्फ बेजोज है और उनकी दौलत आज के समय में 158 बिलियन अमेरिकी डॉलर है | और एक रॉथ्सचाइल्ड नाम की फैमिली है जिनकी दौलत लगभग 350 बिलियन डॉलर है लेकिन फिर भी मूसा की दौलत इनसे कई ज्यादा थी |
     मनी मैगज़ीन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिरीगन के इतिहास के प्रोफेसर रोडोल्फ वेयर कहते की ( ये इतिहास के सबसे अमीर आदमी की बात है, जब आपके पास इतनी दौलत हो की उसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाए तो ये समझिये की आप बहुत अमीर है | 

मनसा मूसा के दौर की जो सबसे मशहूर कहानी हे वो यह है की एक बार वह 1324 में मक्का की यात्रा कर रहे थे तब उस सफर में मूसा ने साढे छः हजार किलोमीटर का फासला तय किया था| जो लोग मूसा को देखना चाहते थे जब वे उनके कारवां के पास पहुंचे तो देखकर दंग रह गए थे |

मूसा का कारवां

      लोगों ने देखा की मूसा के कारवां में 60 हजार लोग शामिल थे और उनमे 12 हजार केवल मूसा के निजी अनुचर थे | मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे उससे आगे 500 लोगो का दस्ता  था जिनके हाथ में सोने की छड़ी हुआ करती थी | मूसा के ये 500 सदेशवाहक बेहतरीन रेशम का लिबास पहना करते थे | इनके अलावा इस कारवां में 80 ऊंठों का जत्था भी रहता था जिस पर 136 किलो सोना लदा होता था | कहा जाता हे की मनसा मूसा इतने दयालु थे की जब वह सफर कर रहे थे तब उन्होंने गरीबों को इतना दान दे दिया की उस इलाके में बड़ी मात्रा में महंगाई बढ़ गई थी |
मूसा के निजी अनुचर
       मनसा मूसा की इस यात्रा की वजह से उनके दौलत के किस्से यूरोपीय लोगो के कान तक पहुंचे | यूरोप के लोग सिर्फ ये देखने के लिए उनके पास आने लगे की उनकी दौलत के बारे में कहा जा रहा है वो किस हद तक सही है | मनसा मूसा की दौलत की जब पुष्टि हो गई तो उस वक्त के महत्वपूर्ण नक़्शे कैटलन एटलस में माली सल्तनत और उसके बादशाह का नाम शामिल किया गया |
     THANK YOU.

Comments