Cleopatra -( खूबसूरती की रानी )

                      जिसे देखकर हर कोई पागल हो जाता था,जिसे हर मर्द अपना बनाना चाहता था, जिसे देखकर अच्छे बुरे की समझ खो जाती थी | जिसे देखने के लिए लोग मिलों का सफर तय करके आते थे | जिसने अपने जीवन काल में कई पुरुषो के साथ संमंध बनाया था | और जब प्रेम हुआ तो ऐसा की प्रेमी की मौत के बाद खुद को ख़त्म कर लिया | जिसकी जिंदगी जितनी रहस्यमय थी उतनी ही उसकी मौत |

          हम बात कर रहे है मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा  VII  की जिसने 40 साल तक मिस्र पर हुकूमत की थी |   
क्लियोपैट्रा जब 14 साल की थी तब उसके पिता की मौत हो गई थी और उस समय समाज के लोग लड़की को शासन करते देखने के आदि नहीं थे पर मिस्र पर राज करना क्लियोपैट्रा का सपना था | पिता की मौत के बाद  मिस्र की सत्ता उसके हाथ में आ गई थी | लेकिन लोगो को एक लड़की की अनुगाई में चलना पसंद नहीं था | इसीलिए उसने अपने छोटे भाई टॉलेमी  XIII  से शादी कर ली थी | उस समय मिस्र में ऐसा रिवाज था |

Cleopatra

        अब क्लियोपैट्रा और उसका छोटा भाई मिलकर मिस्र को चलाने लगे | जैसे-जैसे क्लियोपैट्रा का राज फैलता गया वैसे-वैसे विरोधियों ने क्लियोपैट्रा की नीतियों का विरोध करना शुरू कर दिया था  |

        बाद में मिस्र के लोग क्लियोपैट्रा के भाई को पसंद करने लग गए थे | इसका कारण यह था की ग्रीक देश के लोग जो पहले क्लियोपैट्रा के पिता का सहयोग करते थे अब टॉलेमी का सहयोग करने लगे | ग्रीक के लोगो का सहयोग मिलने से टॉलेमी को भी सत्ता का नशा चढ़ने लगा था | जिसके कारण क्लियोपैट्रा को महल छोड़ कर भागना पड़ा |

जब क्लियोपैट्रा भागी उस समय रोम पर सीजर और पाम्पे का राज हुआ करता था | पाम्पे सीजर का दामाद था पर किसी कारण से दोनों की बनती नहीं थी | टॉलेमी ने इस बात का फायदा उठाया उसने सोचा की अगर वह पाम्पे को मार दे तो  सीजर खुश होगा पर उसे यह नहीं पता था की पाम्पे सीजर का दामाद है |  जब उसने पाम्पे को मार कर उसका सर सीजर के सामने रखा तो सीजर को बहुत गुस्सा आया और उन दोनों के बिच दुश्मनी हो गई |

     यह बात जब क्लियोपैट्रा को पता चली तो उसने सीजर के साथ दोस्ती करने की सोची इसलिए वह एक रात अपनी खूबसूरती से सीजर को अपना दीवाना बनाने के लिए पहुंच गई | सीजर उसकी खूबसूरती का कायल हो गया था | पर लेकिन क्लियोपैट्रा की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया , सीजर को उसके दुश्मनो ने मार दिया था | उस समय मार्क एंटनी  नाम का आदमी सीजर का खास हुआ करता था इसलिए सीजर की मौत के बाद उसको राजा बना दिया गया था |

Cleopatra and Mark antony

क्लियोपैट्रा भी एंटनी के साथ हो गई थी और दोनों ने मिलकर रोम को चलाने का फैसला किया और धीरे-धीरे  दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे | लेकिन क्लियोपैट्रा का राज करना उसके दुश्मनो को पसंद नहीं था इसलिए ऑगस्टस  सीजर की सेना ने एंटनी और क्लियोपैट्रा को मारने की योजना बनाई | जब ऑगस्टस सीजर, एंटनी और क्लियोपैट्रा आमने सामने थे तब एंटनी की सेना ने उसे धोखा दे दिया था और लड़ाई से पीछे हट गई थी |
MARK ANTONY

 सेना ने एंटनी को धोखा दिया तो एंटनी को लगा की शायद क्लियोपैट्रा ने सेना को वापस बुला लिया है | दूसरी तरफ क्लियोपैट्रा समझ चुकी थी की अब उनकी हार होनी तय है | और उसके मन में ख्याल आने लगे की शायद एंटनी के मरने के बाद ऑगस्टस सीजर उसे अपना बना लेगा इसलिए  वह महल की तरफ दौड़ी | उसे जाता देख एंटनी को लगा की शायद उसके प्यार ने उसे धोखा दिया है इसलिए उसने अपने आपको तलवार मार ली |

       क्लियोपैट्रा जब महल पहुंची तो उसको लगा की लड़ाई में एंटनी की मौत हो गई होगी | इसलिए उसने जहरीले साँप से अपने स्तन पर कटवा लिया था | मरने से पहले उसने सेनिको से कहा की वह आखरी बार एंटनी को देखना चाहती है |

Cleopatra

एंटनी में अभी जान बाकि थी वह किसी तरह महल पहुंचा तो उसने देखा की क्लियोपैट्रा वही जमींन पर बिना कपड़ो की गिरी हुई थी | अपनी प्रेमिका को मरा देख उसको बहुत दुःख हुआ थोड़ी देर बाद ही उसकी भी मौत हो गई |
क्लियोपेट्रा VII दार्शनिक मिस्र के टॉलेमिक साम्राज्य का अंतिम सक्रिय शासक था, मुख्य रूप से उसके बेटे सिजेरियन द्वारा फिरौन के रूप में जीवित रहा। टॉलेमिक राजवंश के एक सदस्य के रूप में, वह अपने संस्थापक टॉलेमी आई सोटर, एक मैसेडोनियन ग्रीक जनरल और सिकंदर महान के साथी का वंशज था।
 
THANK YOU FOR READING THIS ARTICLE .



Comments